
Archived
मासूम को उसकी चाची ने ही मार डाला , सुनकर परिजनों के उड़े होश
शिव कुमार मिश्र
10 April 2018 12:37 PM IST

x
बिजनौर के थाना क्षेत्र बढ़ापुर के ग्राम कुंजैटा में मासूम अबूजर की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मासूम अबूजर की हत्या उसकी चाची ने अपनी सहेलियों के साथ मिलकर की थी.
बताते चलें कि शमीम अहमद का पुत्र अबूजर घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था. जिसकी तहरीर शमीम अहमद ने थाना बढ़ापुर में दी थी. 7 अप्रैल को मासूम अबूजर का शव गांव के बाहर पड़ा होने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया था और आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया था. थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह ने घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने और हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने का आश्वासन दिया था.
पुलिस के आला अधिकारियों ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मासूम अबूजर की हत्या उसकी चाची ने अपनी सहेलियों गुड्डू और रोशन और एक अन्य युवक के साथ मिलकर की थी. जिससे जमीन का बंटवारा ना हो सके.
Next Story




