
Archived
बिजनौर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन बच्चों की तडफ तडफ कर मौत
शिव कुमार मिश्र
30 May 2018 1:15 PM IST

x
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के गोयली गाँव इलाके में सुबह सुबह तीन बच्चों की हाईटेंशन लाइन के तार के चपेट में आने से मौत हो गई. तीनों बच्चे देखते ही देखते धू धू कर जल उठे. ये तीनों बच्चे सुबह मोर्निंग वाक् पर अपनी वाइक द्वारा निकले हुए थे. तभी ये हादसा हो गया. घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मार्निंग वॉक पर निकले थे बच्चे
जानकारी के मुताबिक, तीनों बच्चे सुबह अपने घर से मार्निंग वॉक की बात कहकर घर से निकले थे. बच्चे मोटर साइकिल से निकले और घर से कुछ दूर पहुंचते ही एक हाईटेशन लाइन का तार टूटकर उन पर आ गिरा और करंट की चपेट में आने से तीनों की दर्दनाक मौत हो गई. दर्दनाक हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने तीनों बच्चों के शवों को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक बच्चों के परिजनों को समझाने की कोशिश की. मरने वाले तीनों बच्चों की उम्र 12 से 15 साल की है
पुलिस मौके पर पहुंची
हंगामे की सूचना के बाद क्षेत्राधिकारी और चांदपुर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बवालियों को शांत कराने की कोशिश की. कई घंटों तक गुस्साए लोगों को शांत कराने की कोशिश की गई, लेकिन वो बिजली विभाग के खिलाफ तुरंत एक्शन की बात पर अड़े रहे. कई घंटे बाद पुलिस ने बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर लेकर मामले को शांत कराया.
Next Story




