Archived

बिजनौर में गुलदार का आतंक, कई जानवरों की मारा और किया हमला

बिजनौर में गुलदार का आतंक, कई जानवरों की मारा और किया हमला
x
बिजनौर के अफजलगढ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर मे एक गुलदार गांव मे घुस आया। जिससे गांव मे अफरा-तफरा फेल गयी।
बिजनौर के अफजलगढ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर मे एक गुलदार गांव मे घुस आया । जिससे गांव मे अफरा-तफरा फेल गयी । मौके पर पहुंचे वनकर्मी और गांव वालो की मदद से गुलदार को पकडकर जंगल मे छोडा गया ।


दरअसल बिजनौर के अमानगढ वन क्षेत्र के आसपास गांव मे गुलदार की चहलकदमी से लोगो मे दहशत का माहौल बना हुआ है । लेकिन अधिकारी बेखबर बने हुए है। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब डायल 100 और स्थानीय वनकर्मी तथा गांव वालो की मदद से गुलदार को पकडकर जंगल मे एक निजी वाहन के सहारे छोडा गया लेकिन फिर भी स्थानीय रेंजर अधिकारी पूरे मामले से अनजान बने रहे। जब मीडिया कर्मियो ने रंेज के अधिकारी रेजर चन्द्र किरण सिंह से गुलदार के बारे मे पूछा तो साहब ने मामला संज्ञान मे ना होने का हवाला देकर अपना पल्ला झाड लिया।



बिजनौर के अफजलगढ कोतवाली क्षेत्र में अमानगढ रेंज के आसपास गांव में आये दिन गुलदार के खौफ का सन्नाटा पसरा रहता है । गुलदार गांव मे आकर पशुओ सहित इंसानो को अपना निवाला बनाने की फिराक मे रहता है । अभी कई सप्ताह पहले अमानगढ रेज के ही गांव मौजा मलोनी मे एक किसान की पशुशाला मे गुलदार ने घुसकर एक बछिया और बछडे को अपना निवाला बनाया था। जबकि कुछ दिन पहले खेत मे काम कर रहे एक किसान पर गुलदार ने हमला बोल दिया था जिसे आसपास काम कर रहे किसानो ने शोर मचाकर बचाया था।




आपको बता दे कि अमानगढ रेंज के आसपास गांव वाले अपनी जान जोखिम मे डालकर खेतो पर काम करने के लिए जाते है, जिनके लिए सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नही है । आये दिन गुलदार के शिकार के मामले लगातार सामने आ रहे है, लेकिन फिर भी इस मामले मे अधिकारी कैमरे के सामने आकर कुछ भी बोलने से बचते हुए नजर आये। अब देखने वाली बात यह है कि आखिर योगी राज मे कब तक गांव वाले जंगली जानवरो के चंगुल मे फंसकर यू ही पिसते रहेगे या फिर गांव वालो को बचाने के लिए अधिकारियो द्धारा कोई ठोस कदम उठाया जायेगा ।

Next Story