बिजनौर

युवती से शारीरिक संबंध बनाने और सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने के मामले में दो गिरफ्तार

Special Coverage News
22 Oct 2019 6:01 PM IST
युवती से शारीरिक संबंध बनाने और सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने के मामले में दो गिरफ्तार
x
बिजनौर : पड़ोसी द्वारा शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर पड़ोसियों के खिलाफ थाने में दी तहरीर । पुलिस ने इस घटना में गांव के ही 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।साथ ही इस घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

बिजनौर के रायपुर सादात थाना क्षेत्र के मेघपुरा सुल्तान गांव की रहने वाली एक युवती ने गांव के पड़ोसी पर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था।

इस घटना को लेकर रायपुर सादात पुलिस ने गांव के दो युवक अंकित और सचिन को गिरफ्तार किया है। इस रेप की घटना को लेकर नगीना सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि गांव की एक युवती ने थाने में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो डालने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने इस घटना में कार्रवाई करते हुए अंकित और सचिन नाम के पड़ोसियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल में बारीकी से जांच कर रही है।


Next Story