बिजनौर

बिजनौर में दिनदहाड़े दो भाइयों की गोली मारकर हत्या

Special Coverage News
26 Sept 2019 5:08 PM IST
बिजनौर में दिनदहाड़े दो भाइयों की गोली मारकर हत्या
x

बिजनौर में दिन दहाड़े डबल मर्डर से सनसनी मच गई है. दोनों सगे चचेरे तहरे भाइयों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से जिले के थाना बड़ापुर के मोहल्ला नवमी में हडकम्प मच गया. दो युवा की गोली मार कर हत्या की खबर सुनकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया.

जनपद बिजनौर के थाना बड़ापुर के मोहल्ला नवमी में दो युवा भाइयों को गोली मार दी. गोली लगने से दोनों चचेरे भाइयों की मौके पर मौत हो गई. मौत की खबर से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. दोनों भाइयों राहुल और लाला की मौत सुभाष के लड़के जोनी ने गोली मारकर हत्या कर दी है. इनकी कोई पारिवारिक रंजिश होने का भी पुलिस को संदेह लग रहा है.

मिली जानकारी के मुताबिक बढ़ापुर के मोहल्ला नोमी निवासी दो पक्षों में गुरूवार दोपहर किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बात गाली गलौज से मारपीट तक आ पहुंची. इस दौरान जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले. बताया गया कि इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को गोली मार दी. आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल के बाद मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए.

Next Story