
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बिजनौर
- /
- कोरोना वायरस के लिए...
बिजनौर
कोरोना वायरस के लिए बिजनौर में मांगी दो बच्चों ने दुआ
Shiv Kumar Mishra
16 Feb 2020 1:58 PM IST

x
उनके इस प्रयास की जिलेभर में चहुंओर प्रशंसा व सराहना की जा रही है।
फैसल खान बिजनौर
देश में सुख-शांति व भाईचारा कायम रहने के साथ ही चीन सहित देशभर में फैल रहे कोरोना वायरस से देश की जनता की महफूज रखने के लिए जनपद बिजनौर अन्तर्गत मण्डावली के ग्राम मीरमपुर बेगा निवासी दो बच्चियों 11 वर्षीय नवाजिश परवीन व 9 वर्षीय महविश परवीन ने रोजा रखकर अल्लाह से दुआ मांगी।
उनका इस बीमारी से बचाव को लेकर यह पहला प्रयास है और वह भी यही चाहती है कि सभी लोग सलामत रहे। उक्त दोनों बच्चियां से जब बात की तो उनमें काफी उत्साह देखने को मिला।
उनके पिता पत्रकार अब्दुल रहमान अलवी बताते है कि दोनों बच्चियां धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती है और पांचों वक्त की नमाज अदा करती है। उनके इस प्रयास की जिलेभर में चहुंओर प्रशंसा व सराहना की जा रही है।
Next Story




