Archived

विश्व प्रसिद्ध दरगाह ए -आलिया पर केंद्रीय मंत्री नकवी ने की जियारत

विश्व प्रसिद्ध दरगाह ए -आलिया पर केंद्रीय मंत्री नकवी ने की जियारत
x
बिजनौर: केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने विश्व प्रसिद्ध दरगाह ए -आलिया पर जाकर जहाँ पर न सिर्फ मज़ार की ज़ियारत की बल्कि चादर पोशी करते हुए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एव वित्त निगम के सौजन्य से सीएसआर योजना के तहत 25 सीटेड सार्वजानिक सुलभ शौचालय का शिलान्यास कर नक़वी आखिर में वहाँ मौजूद मेहमानो के साथ दुआ में भी शरीक हुए.


ये है दरगाह ए आलिया जो सैकड़ो साल पुरानी दरगाह है. जो बिजनौर के जोगीरम्पुरी इलाके में मौजूद है. कहने को तो ये दरगाह शिया समुदाय से ताल्लुक रखती है. लेकिन इस दरगाह पर हर साल चार दिवसीय मजलिस के प्रोग्राम में देश विदेश से सभी धर्मो के लोग आते है.

इसी के मद्देनज़र आज केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने कहा की स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की मंशा के तहत राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एव वित्त निगम के सौजन्य से सीएसआर योजना के तहत 25 सीटेड सार्वजानिक सुलभ शौचालय का शिलान्यास कर दूर दराज़ से आने वाले जायरीनों की सहूलियत के लिए शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है. साथ ही नक़वी ने कहा की विकास की गंगा बहने की वजह से ही 2019 में भाजपा की ही सरकार बनेगी.
Next Story