बिजनौर

UPSC topper Shruti Sharma: UPSC टॉपर श्रुति शर्मा यूपी के बिजनौर की रहने वाली हैं, जानिए उनका पूरा प्रोफाइल

Shiv Kumar Mishra
30 May 2022 10:28 AM GMT
UPSC topper Shruti Sharma: UPSC टॉपर श्रुति शर्मा यूपी के बिजनौर की रहने वाली हैं, जानिए उनका पूरा प्रोफाइल
x

UPSC Topper Shruti Sharma Bijnor of Uttar Pradesh: देश की सबसे उच्चतम प्रतियोगी परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया है। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक वर्ष 2021 की परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ है। जिसकी टॉपर श्रुति शर्मा हैं। श्रुति शर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने ह्यूमैनिटीज में पढ़ाई की है। वह इतिहास की स्टूडेंट हैं। आपको बता दें कि इस बैच में टॉप-3 लड़कियां हैं। दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल और तीसरा स्थान दामिनी सिंगला ने हासिल किया है।

श्रुति शर्मा यूपी के बिजनौर (UPSC Topper Shruti Sharma Bijnor of Uttar Pradesh) की रहने वाली हैं और दिल्ली से पढ़ी हैं

आईएएस टॉपर श्रुति शर्मा उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले (UPSC Topper Shruti Sharma Bijnor of Uttar Pradesh) की रहने वाली हैं। वह फिलहाल दिल्ली में रह रही हैं। यहीं रहकर उन्होंने पढ़ाई की है। श्रुति शर्मा दिल्ली विश्वविद्यालय में इतिहास की छात्रा रही हैं। श्रुति शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम परिणामों में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। वह पहले डीयू के सेंट स्टीफंस कॉलेज और फिर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र हैं। वह फिलहाल जामिया मिल्लिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। श्रुति शर्मा की इस कामयाबी पर बिजनौर जिले में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

श्रुति ने देश के टॉप-3 विश्वविद्यालयों में पढ़ाई पूरी की

उत्तर प्रदेश के दूरदराज वाले बिजनौर जिले से आने वालीं श्रुति शर्मा मेधावी छात्रा रही हैं। उनकी कामयाबी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने देश के टॉप-3 विश्वविद्यालयों से शिक्षा हासिल की है। श्रुति ने बीए ऑनर्स दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफेंस कॉलेज से किया है। उसके बाद इतिहास में मास्टर्स करने के लिए उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में प्रवेश हासिल किया। इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की सिविल सेवा परीक्षा अकादमी में प्रवेश लेकर तैयारी की। श्रुति शर्मा अभी जामिया एकेडमी के हॉस्टल में ही रह रही हैं।

सिविल सर्विस एग्जाम रिजल्ट में इस बार लड़कियों का दबदबा

संघ लोक सेवा आयोग के परीक्षा परिणामों पर इस बार लड़कियों का दबदबा रहा है। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टॉप-5 रैंक में 4 लड़कियां हैं। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः श्रुति शर्मा, अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला हैं। ऑल इंडिया रैंक नंबर-4 ऐश्वर्या वर्मा ने हसिल की है।

देखिये पूरी लिस्ट -



Next Story