

x
बिजनौर के बख्शिवाला इलाके की जहां पर 29 अप्रैल को बुखारे में जलसा होना था।
बिजनौर: प्रशासन द्वारा दीनी जलसे की परमिशन न मिलने को लेकर एक युवक मोबाईल के टॉवर पर जा चढ़ा पुलिस प्रशासन की घण्टो मश्क्कत के बाद भी युवक टॉवर से नही उतर पाया जिसे लेकर पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूले हुए है।
बिजनौर के बख्शिवाला इलाके की जहां पर 29 अप्रैल को बुखारे में जलसा होना था। इसी सिलसिले में जब कुछ लोग परमिशन प्रशासन से लेने गए, तो उन्हें जलसे की परमिशन नही मिली। दरअसल ये जलसा बलात्कार कांड में फसे मौलाना अनवारुल हक करा रहे थे शायद इसी बात को लेकर प्रशासन ने परमिशन नही दी। जिसे लेकर रात आठ बजे के करीब अशरफ नाम का शक्स मोबाईल टावर पर जा चढ़ा। बाद में एसपी सिटी दिनेश सिंह के समझाने पर युवक देर रात टावर से नीचे उतर आया।
रिपोर्ट-फैसल खान
Next Story




