उत्तर प्रदेश

BJP नेता रामबाबू द्विवेदी बने भारत सरकार की (एपीडा-APEDA) के सदस्य, किसानों के उत्थान पर निरंतर करते है काम

Arun Mishra
20 May 2022 12:57 PM GMT
BJP नेता रामबाबू द्विवेदी बने भारत सरकार की (एपीडा-APEDA) के सदस्य, किसानों के उत्थान पर निरंतर करते है काम
x
सरकार ने उन्हें दो वर्षों के लिए नियुक्त किया है।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के महामंत्री रामबाबू द्विवेदी को कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) भारत सरकार द्वारा सदस्य बनाया गया है। सरकार ने उन्हें दो वर्षों के लिए नियुक्त किया है। रामबाबू द्विवेदी किसानों के उत्थान पर निरंतर काम करते हैं।


क्या है (एपीडा-APEDA)

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) भारत सरकार द्वारा दिसंबर 1985 में संसद द्वारा पारित कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण अधिनियम के तहत स्थापित किया गया था। एपीडा 27 वर्षों से कृषि-निर्यात समुदाय की सेवा कर रहा है।

देश के विभिन्न हिस्सों में निर्यातकों तक पहुंचने के लिए, एपीडा ने मुंबई, बेंगलोर, हैदराबाद, कोलकाता और गुवाहाटी में 5 क्षेत्रीय कार्यालय और तिरुवंतपुरम (केरल), भुवनेश्वर (उड़ीसा), श्रीनगर (जे एण्ड के), चंडीगढ़, इंफाल (मणिपुर), अगरतला (त्रिपुरा), कोहिमा (नागालैंड), चेन्नई (तमिलनाडु), रायपुर (छत्तीसगढ़), अहमदाबाद (गुजरात ), भोपाल (मध्य प्रदेश), लखनऊ (उत्तर प्रदेश) और पणजी (गोवा) में 13 आभासी कार्यालयों की स्थापना की है। एपीडा को एपीडा अधिनियम की अनुसूची में सूचीबद्ध 14 कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद समूहों के निर्यात संवर्धन और विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, एपीड़ा को चीनी के आयात की निगरानी करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

Next Story