उत्तर प्रदेश

सर्वसम्मति से योगी आदित्‍यनाथ चुने गए BJP विधायक दल के नेता, अमित शाह-रघुवर दास ने किया ऐलान

Arun Mishra
24 March 2022 12:18 PM GMT
सर्वसम्मति से योगी आदित्‍यनाथ चुने गए BJP विधायक दल के नेता, अमित शाह-रघुवर दास ने किया ऐलान
x
NDA के सभी 273 विधायकों ने सीएम योगी को विधानमंडल दल का नेता चुना।

उत्तर प्रदेश के लोकभवन में भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मत्ति के साथ योगी आदित्यनाथ को विधानमंडल दल का नेता चुन लिया गया है। बता दें, सुरेश खन्ना ने प्रस्ताव रखा था। सुरेश खन्ना के प्रस्ताव पर विधायकों ने अपनी मुहर लगाई है। NDA के सभी 273 विधायकों ने सीएम योगी को विधानमंडल दल का नेता चुना।

वही, सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश की नई सरकार में 48 नए मंत्री योगी मंत्रिपरिषद में शामिल होंगे। 8 नए मंत्री कैबिनेट में भी शामिल होंगे। अधिकांश पुराने मंत्री रिपीट किए जाएंगे। सिर्फ 2 डिप्टी सीएम होंगे। केशव प्रसाद मौर्या डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। दिनेश शर्मा भी डिप्टी सीएम बने रहेंगे। विश्वसनीय सूत्रों की माने तो प्रदेश की योगी सरकार की कैबिनेट में उनके पिछले कार्यकाल की ही तरह इस बार भी 2 डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे जिसमें केशव प्रसाद मौर्या और दिनेश शर्मा अपने उप मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे।

सूत्रो के अनुसार, महेंद्र सिंह भी कैबिनेट मंत्री बनाए जाएंगे। बृजेश पाठक का कैबिनेट में कद बढ़ेगा। नौकरशाही छोड़ राजनीति में आए राजेश्वर सिंह भी मंत्री बनाए जाएंगे। वहीं विधानसभा में स्पीकर का पद सुरेश खन्ना को जा सकता है। सूत्रों से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक योगी सरकार की नई कैबिनेट में जीतकर आए अधिकांश मंत्री रिपीट होंगे। इसके साथ ही उत्तराखंड की पूर्व राजयपाल बेबी रानी मौर्य को कैबिनेट में स्थान दिया जाएगा। इसके अलावा महेंद्र सिंह भी कैबिनेट मंत्री बनें रहेंगे।

Next Story