
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- MLC उपचुनाव: यूपी की...
MLC उपचुनाव: यूपी की दोनों सीटों पर बीजेपी ने MLC उम्मीदवार किये घोषित

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव (UP MLC Election) के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) ने दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से नामों की चिट्ठी जारी की गई है।
इसमें पहला नाम धर्मेंद्र सिंह सैंथवार (Dharmendra Singh Sainthwar) और दूसरा निर्मला पासवान (Nimala Paswan) का है। भाजपा ने इन दोनों को विधान परिषद में भेजने का फैसला किया है। समीकरणों के लिहाज से इन दोनों की जीत तय मानी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा को लेकर लंबे समय से इंतजार चल रहा था। हालांकि, इस मामले में केवल कयास लगाए जा रहे थे। इस बार भाजपा ने पूर्वांचल पर दांव खेला है।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से घोषित दोनों उम्मीदवार पूर्वांचल क्षेत्र से आते हैं। यूपी एमएलसी चुनाव में उम्मीदवार बनाए गए धर्मेंद्र सिंह सैंथवार गोरखपुर से आते हैं। वहीं, निर्मला पासवान प्रयागराज क्षेत्र से आती हैं। दोनों ही नेताओं ने जमीनी स्तर से अपनी राजनीति की शुरुआत की है। ऐसे में पार्टी ने स्थानीय नेताओं को इस चयन के जरिए बड़ा संदेश दिया है। भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए पूर्वांचल पर फोकस कर रही है। भाजपा के दो कद्दावर चेहरे पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पूर्वांचल क्षेत्र से ही चुनकर आते हैं। यूपी चुनाव 2022 में पार्टी को इस इलाके में आशातीत सफलता नहीं मिल सकी। ऐसे में कार्यकर्ताओं को गोलबंद कर पार्टी एक बार फिर क्षेत्र में अपनी पकड़ को मजबूत करने की कोशिश में जुट गई है।