
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बदायूं
- /
- बदायूं के सहसवान...
बदायूं
बदायूं के सहसवान क्षेत्र में सड़क हादसे में दंपति और मासूम की दर्दनाक मौत
Special Coverage News
23 July 2019 1:45 PM IST

x
बदायूँ : उत्तर प्रदेश में बदायूं के सहसवान क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति और मासूम की मृत्यु हो गयी जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
पुलिस अधीक्षक देहात सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को यहां बताया कि सोमवार देर रात बदायूं मेरठ हाईबे स्थित दहगवां चौराहा के निकट यह हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार दंपति अपने दो बच्चो के साथ गुन्नौर से सहसवान की ओर जा रहे थे कि कस्बा दहगवां से निकलने के बाद किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
इस हादसे में मुकेश उर्फ काले (30), सूखी (24) और अर्पित (4) की मौत हो गई जबकि एक बच्ची घायल हो गयी। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। मौके पर इकट्ठा हुई भीड ने घायल बच्चे को अस्पताल भेजा।
Next Story