बदायूं

बदायूं में स्कूल के शिक्षक ने जहर खाकर दे दी जान, अब महिला के खिलाफ हुआ केस दर्ज

Shiv Kumar Mishra
14 Jan 2024 9:31 AM GMT
बदायूं में  स्कूल के शिक्षक ने जहर खाकर दे दी जान, अब महिला के खिलाफ हुआ केस दर्ज
x
school teacher committed suicide by consuming poison, now a case has been registered against the woman In Badaun

बदायूं में एक छेड़छाड़ के आरोपित शिक्षक ने जहर खाकर दी जान। बदनामी के डर से शिक्षक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। स्वजन ने महिला पर झूठा आरोप लगाकर फंसाने का आरोप लगाया है। पुलिस को स्वजन ने तहरीर दी है जिसके बाद जांच की जा रही है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक कालोनी निवासी महिला ने चार दिन पहले म्याऊं ब्लाक में तैनात शिक्षक नीलम सिंह पर छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था मूल रूप से बिल्सी के रहने वाले महिला उनकी कालोनी के पास अपना मकान बनवा रहे थे। वह कई दिन से उन पर नजर रखे थे। जब वह घर पर अकेली थी, उसी समय वह घर मे घुस आए और छेड़छाड़ की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शिक्षक की तलाश शुरू कर दी थी। इसी बीच महिला के बयान हुए जिसमें उसने दुष्कर्म की बात भी कही। जब शिक्षक को इसकी जानकारी हुई तो शिक्षक ने सुसाइड कर लिया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई ने बताया कि स्वजन के शिकायती पत्र पर खुदकुशी को उकसाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

कौन है शिक्षक नीलम सिंह

शिक्षक नीलम सिंह मूलरूप से बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सहसपुर का रहने वाला था। वह म्याऊ ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय गूरा बरेला में तैनात था। इस समय नीलम सिंह शहर के सियाराम नगर कॉलोनी में अपने मकान का निर्माण करवा रहा था। नौ जनवरी 2023 को एक मोहल्ले की महिला ने नीलम सिंह पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।

शिक्षक के भाई ने कहा

उसके भाई का आरोप है कि छेड़खानी का मामला दर्ज कराने वाली महिला और उसका पति काफी समय से उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। वह 10 लाख रुपये मांग रहे थे। जब उन्हें रुपये नहीं दिए तो छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। थाना पुलिस ने महिला और उसके पति के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है।

Next Story