चन्दौली

चन्दौली पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, अपनी भाभी को श्रद्धा सुमन किये अर्पित

Shiv Kumar Mishra
31 Dec 2022 11:31 AM GMT
चन्दौली पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, अपनी भाभी को श्रद्धा सुमन किये अर्पित
x

चंदन सिंह, चन्दौली। खबर यूपी के चन्दौली जिले से है जहां भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपने गृह जनपद चन्दौली के पैतृक गांव भभौरा पहुंचे। रक्षामंत्री यहां अपनी भाभी नयनतारा देवी के तेरही ही में शामिल होने है लिए आये हुए थे।

इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेन्द्रनाथ पांडेय सहित तमाम दिग्गज नेताओं ने रक्षा मंत्री का स्वागत किया। रक्षामंत्री ने यहां पूरे विधि के साथ अपने भाभी को श्रद्धांजलि दिया और पत्रकारों से रूबरू हुए।


पत्रकारों से वार्ता करने के दौरान उन्होंने भारतीय सेना सहित पूरे देश वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा कि देश की सीमा पूरी तरह से सुरक्षित है। रक्षा मंत्री ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के सवाल पर कोई भी टिप्पणी करने से मना करते हुए बताया कि वह यात्रा करते रहें।

उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में भारत बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ रही है और आगे जो भी आधुनिक हथियार बनेंगे वह भारत मे बनेंगे और भारत वासियों के हाथों से बनेंगे। कोविड के दोबारा पांव पसारने जे सवाल पर उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि देश के पीएम ने कोविड के मामले में जो सजगता दिखाई है जिसके फल स्वरूप आज वैश्विक संगठन भारत की सराहना कर रही है।

Next Story