चन्दौली

माइन मित्रा पोर्टल को जनउपयोगी बनाने के लिए डीएम को प्रशस्ति पत्र भेजकर की सराहना

Shiv Kumar Mishra
8 Dec 2022 11:26 AM GMT
माइन मित्रा पोर्टल को जनउपयोगी बनाने के लिए डीएम को प्रशस्ति पत्र भेजकर की सराहना
x

चंदौली: जनपद स्तर पर माइन मित्रा पोर्टल के माध्यम से कुशल नेतृत्व एवं सतत पर्यवेक्षण के कारण बुधवार की देर शाम माइन मित्रा पोर्टल को जन उपयोगी पोर्टल बनाने व उच्च श्रेणी के पायदान पर खड़ा करने लिए जनपद की जिलाधिकारी ईशा दुहन की जमकर सराहना हो रही है।उत्तर प्रदेश के भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की सचिव डॉ रोशन जैकब ने इसके लिए जिलाधिकारी को ढेर सारी बधाई दी है।

आपको बताते चलें कि डॉक्टर जैकब ने अपने द्वारा चंदौली डीएम ईशा दुहन को भेजे गए प्रशस्ति पत्र में कहा है कि स्वच्छ व पारदर्शी खनन के लिए सूचना और प्रौद्योगिकी का उपयोग कर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने माइन मित्र पोर्टल विकसित किया है।इसमें विभाग से संबंधित नागरिक सेवाओं को भी ऑनलाइन किया गया है।और इसके साथ ही अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभारी नियंत्रण के लिए एकीकृत खनन निगरानी प्रणाली की एक छतरी के नीचे लाने का सफल प्रयास किया गया है।इसे भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2022 प्रदान किया गया है।

वही इसके साथ ही चंदौली जनपद में जिला स्तर पर डीएम के नेतृत्व में सतत सर्वेक्षण से ही यह पोर्टल जनउपयोगी बन पाया है।जिसके लिए उन्होंने बधाई दी है।और कहा है कि माइन मित्रा की सेवाओं को सहज जन सेवा केंद्र से भी प्राप्त किया जा सकता है।



Next Story