चन्दौली

जलशक्ति मिशन के अधिकारियों व कर्मचारियों को पीटने वाला अभियुक्त किया गिरफ्तार

Shiv Kumar Mishra
1 Dec 2022 10:27 AM GMT
जलशक्ति मिशन के अधिकारियों व कर्मचारियों को पीटने वाला अभियुक्त किया गिरफ्तार
x

चंदौली: चंदौली जिले मुगलसराय कोतवाली के अंतर्गत कस्बा चौकी के समीप ही कुछ मनबढ़ बदमाशों ने भरे बाजार जलशक्ति मिशन योजना से संबंधित निजी कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों की जमकर पिटाई कर दी थी, बदमाश ब्लैक रंग की बिना नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो में सवार थे। और स्कॉर्पियो पर विधायक लिखा हुआ था। इस सनसनीखेज घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। पिटाई करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर आधे घंटे की देरी से पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और जांच पड़ताल में जुट गई।

आज इस मामले में थाना मुगलसराय 29 नबंबर 22 की रात्रि को 'जल जीवन मिशन' के अन्तर्गत कार्य कर रही प्राइवेट संस्थान के लोगों के साथ कुछ अराजकतत्वों द्वारा मारपीट की गई थी जिस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना मुगलसराय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर सभी पहलुओं की जांच/सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने सहित अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। जिसमें आज 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा सम्बन्धित को उक्त प्रकरण में सम्मिलित समस्त अभियुक्तों की अविलंब गिरफ्तारी करने व विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। यहां यह भी स्पष्ट करना है कि जनपद में कोई भी कम्पनी या उससे जुड़े कर्मचारी बिना किसी दबाव व भय के कार्य करें, किसी प्रकार की समस्या से तत्काल सम्बन्धित अधिकारी से अवगत कराएं उनको उपयुक्त सुरक्षा सहित हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।



बता दें कि पीडीडीयु नगर में आईओएन एक्सचेंज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों और कर्मचारियों की पिटाई का मामला बेहद ही गंभीर है। इसे ठेकेदारी विवाद और वर्चस्व से जोड़कर देखा जा रहा है। कमीशन और प्रभुत्व को लेकर रेलवे की नामी कंपनी के मैनेजर सपन डे की कुछ वर्षों पहले हत्या भी की जा चुकी है। घटना के बाद कर्मचारियों में भय का माहौल व्याप्त है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

चंदन सिंह

Next Story