चित्रकूट

चित्रकूट में बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन, डिप्टी CM केशव बोले- 2024 में BJP को यूपी में 75 प्लस सीटें मिलेंगी

Shiv Kumar Mishra
30 July 2022 7:39 AM GMT
चित्रकूट में बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन, डिप्टी CM केशव बोले- 2024 में BJP को यूपी में 75 प्लस सीटें मिलेंगी
x

चित्रकूट के बिन्दीराम होटल में भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। आज प्रशिक्षण का दूसरा दिन है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव मौर्य इस प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा सहित कई केंद्रीय मंत्री और यूपी सरकार के मंत्री इस प्रशिक्षण शिविर में मौजूद हैं ।

आज यानी गुरुवार को प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, पर्यटन संस्कृति विभाग मंत्री जयवीर सिंह, कृषि शिक्षा मंत्री सूर्यप्रताप शाही, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, आवास एवं शहरी मंत्री कौशल किशोर, उच्च शिक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, राज्य मंत्री कानून एमपी सिंह बघेल, राज्य मंत्री डा बीके सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति, संजीव कुमार बाल्यान, पंकज चौधरी, सत्यपाल सिंह बघेल, भानु प्रताप सिंह वर्मा, अजय मिश्रा टेनी, बीएल वर्मा, पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र सिंह, पशुधन दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेन्द्र कश्यप, मंत्री जेपी राठौर, गन्ना विकास एवं चीनी मिले मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्य मंत्री देवेन्द्र शर्मा, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, सांसद राममोहन सिंह शिरकत कर चुके हैं

भाजपा सरकार में लूट डकैती पूरी तरह से बंद-नरेंद्र कश्यप

राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि योगी सरकार में 5 साल में विकास मॉडल उत्तर प्रदेश में किया गया है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा शासनकाल में 5 साल में 750 दंगे होते थे। कहा भाजपा सरकार में लूट डकैती पूरी तरह से बंद हो गई है।

आज के कार्यक्रम की समय सारिणी

सत्र-6- 10 बजे से 11 बजे तक मोदी सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाएं (स्वतंत्र देव् सिंह)

सत्र-7- 11:15 से 12:30 बजे तक विचार परिवार (कर्मवीर) मोदी सरकार की दूरगामी परिणाम वाली नीतियां। (डिप्टी सीएम बृजेश पाठक)

सत्र-8- 12:45 से 1:45 राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में भाजपा का योगदान (दिनेश शर्मा)

सत्र-9- 3:45 से 4:45 मोदी सरकार की विदेश नीति (लक्ष्मीकांत बाजपेयी)

सत्र-10-5:00 से 6:15 मीडिया प्रबंधन (सूर्य प्रताप शाही) चुनाव प्रबंधन (रमापति राम त्रिपाठी) सत्र खत्म होने के बाद रात्रि 8 बजे सामूहिक रामघाट स्थित मा मन्दाकिनी तट पर आरती स्थल पर सभी लोग होंगे सम्मलित।

साभार दैनिक भास्कर

Next Story