चित्रकूट

चित्रकूट गिरि की शिला लेकर अयोध्या रवाना हुए संत, सैकड़ों गाड़ियों के साथ काफिले के साथ रवाना हुई विशाल यात्रा

Shiv Kumar Mishra
9 Dec 2020 4:21 AM GMT
चित्रकूट गिरि की शिला लेकर अयोध्या रवाना हुए संत, सैकड़ों गाड़ियों के साथ काफिले के साथ रवाना हुई विशाल यात्रा
x
इस दौरान विशाल संख्या में स्थानीय व बाहर से आए श्रद्वालु मौजूद रहे।

चित्रकूट श्रीराम नाम का संकीर्तन करते हुए चित्रकूट के प्रमुख द्वार के संत मदन गोपालदास महराज के नेतृत्व में संतों का दल राम जन्म भूमि अयोध्याधाम के लिए मंगलवार की सुबह रवाना हो गया।

मंगलवार की सुबह कामदगिरि प्रमुख द्वार में चित्रकूट के विभिन्न मठ व मंदिरों के संतों ने जुटकर श्रीराम संकीर्तन करते हुए शिलाओं का पूजन व आराधना कर उन्हें रथ में सवार किया।इस दौरान विशाल संख्या में स्थानीय व बाहर से आए श्रद्वालु मौजूद रहे।

संत मदनगोपालदास ने कहा कि भगवान श्री राम मां जानकी के साथ कामदगिरि पर्वत पर साढे ग्यारह साल रहे। उन्हें यहां की मिट्टी, जल व प्रत्येक पत्थर से प्रेम हैं। वह चाहते हैं कि श्रीराम मंदिर के निर्माण में उनका भी सहयोग चित्रकूट से हो। सभी पवित्र नदियों का जल व पवित्र नगरियों की रज पहले ही अयोध्या धाम पहुँच चुकी है। यह यात्रा बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, लखनऊ होते हुए अयोध्याधाम पहुँचेगी।

इस मौके पर निर्मोही अखाड़ा के महंत व संतोषी अखाड़ा के महंत रामजी दास, निर्मोही अखाड़ा के महंत ओकर दास, निर्वाणी अखाड़ा, यज्ञवेदी के महंत सत्यप्रकाश दास महाराज, रामायणी कुटी के महंत राम ह्र्दयदास महाराज, तुलसी गुफा के संत मोहितदास, भागवत आराधना स्थल जानकीकुंड के जगदीश दास, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान के संस्थापक गोपाल भाई, सांसद आरके पटेल, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, भाजपा नेत्री रंजना उपाध्याय, भागवतवक्ता ब्रजेन्द्र शास्त्री, भाजपा नेता जगदीश गौतम, नमामि गंगे के राष्ट्रीय सयोजक डॉ भरत पाठक, झुरी वाले संत कृष्णा नंद महाराज, संकट मोचन हनुमान आश्रम के संत बालक दास, मंशापूर्ण हनुमानजी तुलसीदास, विहिप के जिलाध्यक्ष छेदीलाल गौतम, सांसद प्रतिनिधि शक्ति सिंह, भाजपा नेता राजकुमार त्रिपाठी, विहिप के जिलासह मंत्री रामशरण तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा की ममता तिवारी, गीता तिवारी, मनोरमा सिंह, श्यामा देवी, सुमित्रा देवी, बांदा खेरिया के विमल तिवारी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट- सूरज तोमर चित्रकूट

Next Story