चित्रकूट

कौन है आईपीएस अरुण कुमार जो बने चित्रकूट के एसपी?

Shiv Kumar Mishra
5 Jan 2024 4:59 AM GMT
कौन है आईपीएस अरुण कुमार जो बने चित्रकूट के एसपी?
x
आईपीएस अरुण कुमार एसपी कानून व्यवस्था से एसपी चित्रकूट बनाए गए है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने आज देर रात 18 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया इस ट्रांसफर की सूची में प्रमोशन पाए अधिकारी भी बदले गए। इस सूची आईपीएस अरुण कुमार सिंह को चित्रकूट का एसपी बनाया गया है।

अरुण कुमार सिंह एक बेहद संवेदनशील, कार्य के प्रति जिम्मेदार , बेहद ईमानदार किस्म के जनता से सीधा संवाद रखने वाले अधिकारियों में गिने जाते है। इससे पहले वो एसपी कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय पर तैनात थे । चित्रकूट जिले में उनकी बतौर कप्तान पहली पोस्टिंग है। इससे पहले वो नोएडा एसपी सिटी , रामपुर एडिशनल एसपी और गोरखपुर में एसपी साउथ के पद पर तैनात रहे है।

एसपी अरुण कुमार अपराध पर मजबूत पकड़ रखते है जो केस मर्डर झगड़े फसाद के लाइलाज हो चुके है उन्हे सुलझाने में महारत हासिल रखते है। अभी बीते वर्ष गोरखपुर पुलिस को चुनौती बना केस खोलकर जब खुलासा किया तो अधिकारी भी हैरान रह गए। कोरिया में बैठकर भारत के राज्य यूपी के जिले गोरखपुर में मर्डर कराने की घटना बड़ी दिलचस्प थी।

रामपुर में भी कई बड़े केसों को सुलझाने का काम किया। एसपी सिटी नोएडा के दौरान अपराध और कानून व्यवस्था पर बदा काम किया था जिसके चलते कई बड़े नामी गिरामी बदमाश जेल भेजे गए। माफ़ियों पर लगाम लगाने का सिलसिला नोएडा में अरुण कुमार ने शुरू किया। योगी सरकार के बनते ही उन्हे पहली पोस्टिंग नोएडा डी गई थी।

अरुण कुमार सिंह का जन्म आजमगढ़ जिले में एक सभ्रांत परिवार 1967 में हुआ था। प्रारम्भिक शिक्षा दीक्षा आजमगढ़ में होने के बाद आपने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन ओर मास्टर डिग्री हासिल की । और सिविल सर्विस में आए। हमेशा जहां भी तैनात रहे अपने कुशल व्यवहार से लोगों के दिलों में छाप छोड़ते रहे। ट्रांसफर के बाद आज भी लोग अरुण कुमार सिंह को अपने जेहन से निकाल नहीं पाते है।



Next Story