उत्तर प्रदेश

12 नवंबर से बदलेगा यूपी का मौसम, कई क्षेत्रों में गिरेगा तापमान, बढेगी ठंड जाने मौसम का हाल

Cold will increase in UP from November 12, weather will change, know weather news
x

12 नवंबर से बदलेगा यूपी का मौसम

12 नवंबर से यूपी का मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश के कई जिलों के तापमान में गिरावट को देखने को मिलेगा।

UP Weather : उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुबह शाम ठंड और दिन में धूप देखने को मिल रही है, लेकिन अब जल्द ही यूपी के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। यूपी के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। कई दिनों में वायु की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है। ऐसे में कितनी बारिश के जरिए इसे ठीक किया जा सकता है जबकि 48 घंटे के अंदर उत्तर प्रदेश के मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

राजधानी लखनऊ समेत यूपी के 22 से 32 जिलों में शाम के समय ठंड का असर दिखने लगा है। इसके साथ ही कोहरा भी बढ़ने लगा है। मैदानी इलाके में तापमान बढ़ सकता है। तेज धूप खिली रहेगी। हालांकि दिन ढलने के साथ ही सिहरन का अनुभव करेंगे। कानपुर शहर, कानपुर देहात, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी सहित चुर्क, बहराइच में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है।

जल्द बढ़ेगी सर्दी

प्रदेश में 12 नवंबर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। मौसम के जानकारों की मानें तो सर्दी का असर बढ़ने लगेगा। कोहरे की तीव्रता बढ़ेगी। हालांकि एल नीनो का असर ठंड पर देखा जा रहा है। ऐसे में शीतलहर दिसंबर के तीसरे सप्ताह से शुरू होने के आसार हैं। पंजाब में एक सिस्टम 9 से 10 नवंबर के आसपास विकसित हो रहा है। ऐसे में कुछ स्थानों पर होने वाली बारिश के कारण प्रदूषण से काफी राहत मिलेगी। लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और हिमालय पर हो रही बारिश के कारण ठंडी हवा का प्रवाह बढ़ेगा। जिसके कारण उत्तर प्रदेश के मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हिमाचल उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी का भी असर प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा।

झांसी, उरई, हमीरपुर, बस्ती, फतेहपुर, फुरसतगंज और गाजीपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वही उत्तर प्रदेश के मेरठ में प्रदूषण के कारण सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दिन में धूप के साथ ही मौसम सामान्य बना हुआ है। 14 नवंबर तक मौसम की स्थिति ऐसे ही रहेगी। मेरठ दुनिया के 100 प्रदूषित शहरों में दूसरे स्थान पर आ गया है। दिल्ली की हवा भी जहरीली हो गई है। मेरठ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 463 रिकॉर्ड किया गया।

Alos Read: चुनाव में राम कितना आयेंगे काम ?

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story