उत्तर प्रदेश

कांग्रेस ने बघेल को यूपी चुनाव में दी अहम जिम्मेदारी, प्रियंका की करेंगे मदद

कांग्रेस ने बघेल को यूपी चुनाव में दी अहम जिम्मेदारी, प्रियंका की करेंगे मदद
x

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बघेल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया। वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मदद करेंगे। बता दें कि यूपी चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी यूपी के दौरे पर हैं। बताया गया है कि वह अब सप्ताह में पांच दिन प्रदेश में ही रहेंगी।

कुछ महीने पहले बघेल ने असम विधानसभा चुनाव के लिए भी इसी जिम्मेदारी का निर्वहन किया था, हालांकि उस चुनाव में कांग्रेस नीत गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, ''पार्टी ने विश्वास व्यक्त किया उसके लिए धन्यवाद। एक बड़ी ज़िम्मेदारी दी है, मैं सोनिया, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।''

Next Story