उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव कांग्रेस को एक और झटका : पोस्टर गर्ल वन्दना सिंह ने भी छोड़ा हाथ, BJP में हुईं शामिल

Arun Mishra
9 Feb 2022 9:58 AM GMT
यूपी चुनाव कांग्रेस को एक और झटका : पोस्टर गर्ल वन्दना सिंह ने भी छोड़ा हाथ, BJP में हुईं शामिल
x
कांग्रेस की ‘लडक़ी हूं लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल वंदना सिंह ने भी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की 'लडक़ी हूं लड़ सकती हूं' अभियान की पोस्टर गर्ल वंदना सिंह ने भी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। बता दें, वंदना यूपी महिला कांग्रेस के मध्य ज़ोन की उपाध्यक्ष के पद पर जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

वंदना सिंह ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में ईमानदार कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। टिकट में दलाली की जा रही है। कांग्रेस की पदाधिकारी होते हुए भी प्रियंका गांधी से मिलने का मौका नहीं मिलता। वदंना सिंह ने बताया कि वह दो साल से प्रियंका गांधी से ही नहीं मिली पाई हैं।

BJP में हुईं शामिल

वंदना सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा देकर बीजेपी की सदस्यता ले ली। उन्हें बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कांत बाजपेयी ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

Next Story