उत्तर प्रदेश

यूपी के दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी, इन मुद्दों पर होगा मेगा मंथन

Arun Mishra
9 Sep 2021 11:39 AM GMT
यूपी के दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी, इन मुद्दों पर होगा मेगा मंथन
x
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के अनुसार वे ज्यादातर आंतरिक मीटिंग करेंगी.

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की गहमागहमी दिख रही है. नेता राजनीतिक हवा को भांपने के लिए राज्य का दौरा कर रहे हैं. इसी सिलसिले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को लखनऊ पहुंची हैं. लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया. प्रियंका ने कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं से मिलने आई हैं.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के अनुसार वे ज्यादातर आंतरिक मीटिंग करेंगी. सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे से प्रियंका गांधी की बैठकों का दौर शुरू होगा. शुक्रवार को प्रियंका सलाहकार कमेटी, इलेक्शन कमेटी, मैनिफेस्टो कमेटी ट्रेनिंग कमेटी के सदस्यों से मुलाकात करेंगी.

रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका गांधी टिकट बंटवारे पर भी सह प्रभारी राष्ट्रीय सचिवों के साथ बात करेंगी. पार्टी के नेताओं ने टिकटों के दावेदारों पर फोन से बात की है और चुनाव के बारे में विस्तृत जानकारी ली है. प्रियंका गांधी वाड्रा प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पर मंथन करेंगी. प्रियंका 'हर गांव कांग्रेस' अभियान की जिलावार समीक्षा करेंगी. इसके अलावा नवनियुक्त 8,134 न्याय पंचायत अध्यक्षों और उनके एक लाख 70 हजार पदाधिकारियों की भी रिपोर्ट लेंगी.

प्रियंका गांधी वाड्रा सोशल मीडिया सहित अन्य विभागों में नई जिम्मेदारियां भी लोगों को देंगी. प्रियंका गांधी का व्यापारियों से मिलने का भी कार्यक्रम है. व्यापरियों से बड़ी मीटिंग रवींद्रालय में आयोजित होगी जहां पर प्रियंका सभी व्यापरियों से सीधा संपर्क स्थापित करेंगी. कांग्रेस नेता आगामी एक महीने तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और रणनीति तय करेंगी.

इसके अलावा किसानों का प्रतिनिधिमंडल भी प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचेगा. सूचना है कि प्रियंका गांधी 69 हजार सहायक शिक्षक अभ्यर्थियों से भी मिलने जाएंगी. हालांकि दूसरे दिन के बाद प्रियंका अमेठी और रायबरेली भी जाएंगी. Live TV

Next Story