उत्तर प्रदेश

कांग्रेस को लगा झटका, हापुड़ से विधायक रहे गजराज सिंह हुए RLD में शामिल

Sakshi
13 Jan 2022 11:57 AM GMT
कांग्रेस को लगा झटका, हापुड़ से विधायक रहे गजराज सिंह हुए RLD में शामिल
x
कांग्रेस से चार बार हापुड़ विधानसभा सीट से विधायक रहे गजराज सिंह ने गुरुवार को जयंत चौधरी से मुलाकात कर राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की...

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश में सियासी भूचाल बना हुआ है। उत्तर प्रदेश में विधायकों के दलबदल का सिलसिला जोरों पर हैं। वहीं इसी बीच, कांग्रेस से चार बार हापुड़ विधानसभा सीट से विधायक रहे गजराज सिंह ने गुरुवार को जयंत चौधरी से मुलाकात कर राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस को गजराज सिंह के इस फैसले से बड़ा झटका लगा है।

बता दें कि गजराज सिंह वर्ष 1985, 1989, 1993 और 2012 में हापुड़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज कर चुके हैं। बता दें कि अब तक यह करीब सात चुनाव कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। यही कारण है कि पार्टी के प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं में इनका नाम शामिल है। वर्ष 2017 में भी गजराज सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इस चुनाव में इनकी हार हुई थी।

कांग्रेस की पहली सूची जारी

बता दें कि कांग्रेस ने आज गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिनमें उन्नाव सामूहिक बलात्कार मामले की पीड़िता की मां समेत 50 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने डिजिटल प्रेस कोंग्रेस के माध्यम से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की और विशेष रूप से 50 महिला उम्मीदवारों के नामों का उल्लेख किया।

Next Story