
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश में घना...
उत्तर प्रदेश में घना कोहरा तो महाराष्ट्र सहित इन राज्यों में आज भी बारिश

उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो चुकी है। जहां सुबह से ही इन राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है तो वहीं विजिबिलिटी बहुत ही कम हो गई है।जबकि, दक्षिण के राज्यों में बारिश का दौर जारी है. मध्य प्रदेश के भी कुछ इलाकों में सोमवार को हल्की बारिश देखी गई. मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण भारत के राज्यों और मध्य प्रदेश में आज भी बारिश देखने को मिल सकती है।
जानिए यूपी में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं सुबह के वक्त लखनऊ में कोहरा रहेगा. इसके अलावा गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गाजियाबाद में भी सुबह के वक्त कोहरा रहेगा. दिन में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है।
आइए दिल्ली का जानते हैं हाल
मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहेगा. वहीं दिल्ली में आज से अगले कुछ दिन कोहरे का असर भी दिखाई देगा. अगर प्रदूषण की बात करें तो दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर कल शाम 6 बजे के करीब AQI 270 दर्ज किया गया जो कि खराब श्रेणी में आता है।
दक्षिण में आज भी बारिश
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी भागों और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. साथ ही, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभवना बनी हुई है।
Satyapal Singh Kaushik
न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।




