देवरिया

दो सगे भाईयों की गोली मारकर हत्या

Shiv Kumar Mishra
23 Nov 2021 11:54 AM IST
दो सगे भाईयों की गोली मारकर हत्या
x

देवरिया। जमीनी विवाद या परिवारिक विवाद कभी-कभी इतना बढ़ जाता है कि वह सोचते भी नहीं होंगे इसका अंजाम इतना बुरा हो पायेगा। जनपद के थाना बरहज इलाके में जमीनी विवाद को लेकर हत्या कर दी गई। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार थाना बरहज के चकरा नोनार में जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाईयों की हत्या कर दी गई है। बदमाशों ने दो सगे भाईयों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

Next Story