उत्तर प्रदेश

बीजेपी विधायक सैनी का विवादित बयान- नेहरु और गांधी खानदान पर लगाया ये आरोप,वीडियो वायरल

Sujeet Kumar Gupta
18 Sept 2019 10:51 AM IST
बीजेपी विधायक सैनी का विवादित बयान- नेहरु और गांधी खानदान पर लगाया ये आरोप,वीडियो वायरल
x

खतौली. विवादित बयानों से अकसर घिरे रहने वाले बीजेपी के विधायक विक्रम सिंह सैनी ने एक बार फिर यही किया है. उन्होंने इस बार नेहरु-गांधी परिवार के लिए विवादित बयान दिया है. उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर में खतौली से विधायक विक्रम सिंह सैनी ने मीडिया के सामने ये बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि नेहरु अय्याश था, अंग्रेजों के चक्कर में आकर देश का बंटवारा कर दिया. पूरा खानदान अय्याश था. राजीव ने इटली में शादी की. इनका काम ही ऐसा धंधा रहा है. विधायक ने पीएम नरेंद्र मोदी की भी खूब तारीफ की है.

दरअसल विक्रम सिंह सैनी ने कुछ दिनों पहले अपने फेसबुक पर एक पोस्ट डाला था. इस पोस्ट में उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरु की आलोचना की थी. इसी पोस्ट को लेकर मीडिया ने उनसे सवाल किया. इसपर उन्होंने पहले पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की और फिर नेहरु-गांधी परिवार के लिए अपशब्द कहे. उन्होंने कहा, मोदी को केवल देश का पता है. उनकी तो बस देश पर निगाह है. देश कैसे शक्तिशाली बने बस उसी पर निगाह है और कुछ नहीं पता हमारे प्रधानमंत्री जी को. इसके बाद उनसे पूछा गया कि वो नेहरु के बारे में क्या कहना चाहेंगे।

नेहरु के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, नेहरु तो अय्याश था. वो तो अंग्रेजों के चक्कर में आकर पहले ही देश का बंटवारा करा दिया था. उनका पूरा खानदान अय्याश था. राजीव ने शादी इटली में की. इनका तो काम ही ऐसा धंधा रहा है. इनके बारे में हम कहना चाहते नहीं नेहरु के बारे में।

बता दें कि इससे पहले भी वो कई तरह के विवादित बयान दे चुके हैं. उन्होंने कुछ ही समय पहले बयान दिया था कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 के प्रावधान खत्म होने के बाद देश के मुसलमान बिना किसी डर के गोरी कश्मीरी लड़कियों से शादी कर सकते हैं। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी के कुंवारे नेता भी अब कश्मीर जाकर वहां प्लॉट खरीद सकते हैं और शादी कर सकते हैं।

Next Story