- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- एटा
- /
- एटा में घर के बाहर खेल...
एटा में घर के बाहर खेल रही तीन साल की मासूम बच्ची से पड़ोसी युवक ने किया रेप, गंभीर हालत में आगरा रेफर
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बच्चों के साथ खेल रही 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. जानकारी के अनुसार पड़ोसी युवक ने बच्ची को जबरन अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को पकड़ किया और पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए आगरा रेफर किया गया है.
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में मंगलवार को बच्चों के साथ 3 साल मासूम बच्ची खेल रही थी. तभी शराब के नशे में आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर घर के अंदर ले गया. उसने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. जब बच्ची की मां ने बच्ची को खेलता नहीं देखा तो वह आस पड़ोस में लोगों से पूछती रही. इस दौरान एक बच्चे ने मां को बताया कि पड़ोस में एक युवक बच्ची को घर पर ले गया है. जब मां ने पड़ोसी के घर पर जाकर देखा तो बच्ची के कपड़े खून से लथपथ थे. बच्ची रो रही थी.
बच्ची की हालत गंभीर, आगरा के लिए रेफर
इसके बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिस पर पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया. वहीं बच्ची का मेडिकल कराने भेजा, जहां से डॉक्टर ने बच्ची की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया है.
आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है: अपर पुलिस अधीक्षक
अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार का कहना है कि 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जिसमें परिजनों द्वारा तहरीर प्राप्त कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है. आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.