एटा

संजीव यादव ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित होंगे

Shiv Kumar Mishra
11 Nov 2020 9:49 AM GMT
संजीव यादव ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित होंगे
x

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव यादव को आगामी 29-30 नवम्बर को ग्वालियर में आयोजित ग्लोबल कान्कलेब में ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। यह अवार्ड यादव को समाज सेवा और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहन देने के लिए प्रदान किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि यादव समाज सेवा, शिक्षा के प्रसार, गरीब बच्चों के शैक्षिक -सामाजिक एवं खेल के क्षेत्र में उनके उत्थान ,उनके उत्तरोत्तर विकास हेतु हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं और प्रशासनिक ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं।

यह अवार्ड समाज सेवा, खेल, संस्कृति, जल संरक्षण, नदी संरक्षण, प्रशासनिक कुशलता, शिक्षा, उसके प्रसार, समाजोत्थान, गरीब-वंचित वर्गों के विकास, पर्यावरण आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए देश की प्रतिभाओं को प्रति वर्ष गोपाल किरण समाज सेवी संस्थान द्वारा प्रदान किया जाता है।

Next Story