
यूपी में रेप से बचने के लिए युवती ने आरोपी का काट डाला लिंग और फिर ....

इटावा: उत्तर प्रदेश पुलिस के तमाम दावों के बावजूद प्रदेश में रेप की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। यूपी के इटावा से अब एक खौफनाक घटना सामने आई है। जिले के एक गांव में रेप के इरादे से घर में घुसे शख्स से अपनी इज्जत बचाने की खातिर एक महिला ने बेहद साहस का परिचय दिया और उसने आरोपी को खंभे से बांधकर उसका गुप्तांग ही काट डाला।
बताया जा रहा है कि बसरेहर इलाके के दुर्गापुर गांव में मंगलवार को रात के अंधरे में रेप के इरादे से एक शख्स घर में घुस गया और महिला को दबोच लिया। इज्जत बचाने के लिए महिला ने साहस दिखाया और आरोपी को बंधक बना लिया। उसने शख्स को खंभे से बांधकर उसका लिंग काट डाला। इसके बाद उसने खुद ही स्थानीय पुलिस को फोनकर पूरे घटना की जानकारी दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेप की कोशिश करने वाले शख्स को इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया है। देर रात साहसी महिला की ओर से आरोपी मनोज कुमार के खिलाफ बसरेहर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इटावा के एसपी ने बताया है कि आरोपी महिला का दूर का भतीजा है। उधर, इलाके में महिला के साहस की लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
