इटावा

नाबालिग लड़के ने अपनी 8 वर्षीय बहन से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sakshi
9 May 2022 2:23 PM GMT
नाबालिग लड़के ने अपनी 8 वर्षीय बहन से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
x
इटावा में एक नाबालिग किशोर ने अपनी चचेरी मासूम बहन से बलात्कार किया।

इटावा के उसराहार क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक किशोर ने अपनी चचेरी मासूम बहन से बलात्कार किया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद दो टीमों के माध्यम से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चूंकि आरोपी भी नाबालिग है इसलिए उसके खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड नियमावली के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि 7 मई को उसराहार पुलिस थाने मे दुष्कर्मी के शिकार बेटी की पिता ने लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि चार मई को उसकी 8 साल की बेटी घर पर थी। उसकी पत्नी ने वेटी के रोने की आवाज सुनी तो तत्काल घर के बाहर बने कमरे मे जाकर देखा तो बेटी के गुप्तांग से रक्तश्राव हो रहा था। परिजन तत्काल उसे डॉक्टर के पास ले गए जहां डॉक्टर ने इटावा ले जाने की सलाह दी। इटावा ले जाते समय रास्ते में बच्ची वेहोश हो गई। उपचार के लिए शांति कुन्ती देवी अस्पताल मंडी रोड इटावा मे भर्ती कराकर उपचार कराया। 7 मई की शाम बेटी को होश आया तो उसने रोते हुए अपनी मां को बताया कि ताऊ के बेटे ने उसके साथ गलत काम किया था।

घटना की जानकारी होने पर थाना ऊसराहार मे लिखित शिकायत देकर धारा 376 एंव पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कराया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद एसएसपी के निर्देश पर दुष्कर्मी लडके को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए दो पुलिस टीमें सक्रिय की गई। पुलिस टीमों ने मुखबिर की सूचना पर गिरफतार कर लिया गया। आरोपी भी नाबलिग है जिसे जुवेनाइल जस्टिस वोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर वैधानिक प्रकिया के तहत कार्यावाही अमल में लाई जाएगी।

Next Story