इटावा

शादी समारोह से 6 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म

सुजीत गुप्ता
3 May 2022 11:21 AM GMT
शादी समारोह से 6 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म
x
इटावा में 6 साल की बच्ची से रेप, शादी समारोह से मासूम को अगवा कर दिया वारदात को अंजाम

उत्तर प्रदेश में इटाव जिले के थाना बढ़पुरा क्षेत्र में एक छह वर्षीय मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अपने परिजनों के साथ बच्ची गांव के एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। इसी दौरान मासूम का एक रिश्तेदार युवक अपहरण कर ले गया। कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर ही ले जाकर मासूम से आरोपी ने दुष्कर्म किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने मंगलवार को अपहरण और दुष्कर्म की पुष्टि करते हुए बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद अपह्रत लड़की को बरामद कर दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया। अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी अमित पछाएगांव का रहने वाला है पुलिस ने कानूनी कार्यवाही करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया और कुछ दूरी पर ले जाकर दुष्कर्म किया। मासूम को जिला अस्पताल के बाद बेहतर उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है। सोमवार रात को बढ़पुरा थाना क्षेत्र के एक गांव के गेस्ट हाउस में विवाह कार्यक्रम चल रहा था। इसमें आई एक मासूम करीब साढ़े 11 बजे गायब हो गई। परिजनों और अन्य रिश्तेदारों ने उसकी तलाश करने के साथ ही 112 नंबर पर सूचना दी।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story