
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अयोध्या
- /
- अयोध्या में धारदार...
अयोध्या
अयोध्या में धारदार हथियार से 14 वर्षीय किशोर की हत्या
Shiv Kumar Mishra
  27 Dec 2022 2:41 PM IST

x
कल सुबह 10 बजे से लापता था बच्चा
अयोध्या। कल सुबह 10:00 बजे भैंस बांधने के लिए घर से निकले किशोर का घर से 1 किलोमीटर दूर बनमऊ जंगल में शव मिला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस लाडले बेटे को कल से खोज रहे थे आज उसके शव को देख परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।
मिली जनकारी के मुताबिक थाना बाबा बाजार के बनमऊ गांव का रहने वाले 14 वर्षीय बालक सुभाष का शव घर से 1 किलोमीटर दूर बनमऊ जंगल में मिला। सुभाष कल सुबह 10:00 बजे भैंस बांधने के लिए घर से निकला था। परिजन व गांव वाले दिनभर ढूंढते रहे।
देर रात किशोर का शव जंगल में मिला। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर का दावा,जल्द हत्या का खुलासा होगा।
Next Story








