अयोध्या

धूमधाम से मनाया गया मानस सेवा समिति का 49 वां स्थापना दिवस

Satyapal Singh Kaushik
12 Aug 2022 6:45 PM GMT
धूमधाम से मनाया गया मानस सेवा समिति का 49 वां स्थापना दिवस
x
मानस सेवा समिति अगले वर्ष 2023 में अपना स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाएगी।

राम नगरी अयोध्या में मानस सेवा समिति का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। जनमानस में वसुधैव कुटुंबकम् और रामचरित मानस के उच्च आदर्शों की भावना का विकास करने वाली इस संस्था का यह 49 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम है। यह संस्था 2023 में अपना स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाएगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के संपादक डॉ. मनमोहन सरकार ने क्या कहा आइए जानते हैं।

आइए जानते हैं समिति के संस्थापक डॉ.मनमोहन सरकार ने क्या कहा

मानस सेवा समिति के संस्थापक डॉ मनमोहन सरकार ने बताया कि - हमारी यह संस्था 49 वर्ष की हो चुकी है और इस अवसर पर हमारा तीन दिवसीय कार्यक्रम 9 अगस्त से लेकर 11 अगस्त तक चला,जिसके अन्तर्गत रामरक्षास्तोत्र पाठ,सुंदरकांड पाठ,रुद्राभिषेक महायज्ञ का आयोजन किया गया।उसके बाद हमारी संस्था द्वारा भागवताचार्य वेंकटदेशिका आचारी का सम्मान भी किया गया। हम अब 50 वें वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं। अगले वर्ष 2023 में हमारी संस्था का स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाया जायेगा, जिसमें न केवल मानस सेवा समिति के सदस्य बल्कि देश और विदेश से भी लोग इस महोत्सव में सम्मिलित होंगे । स्थापना दिवस के साथ ही साथ मानस मुक्तामणि पत्रिका के "स्वर्ण जयंती महोत्सव" विशेषांक को भी प्रकाशित किया जाएगा और अध्यात्म,समाज व साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों का सम्मान भी किया जाएगा।

ये लोग रहे उपस्थित

स्थापना दिवस समारोह में सह-संपादक डॉ.संजय पाण्डेय, राघवेंद्र पांडेय, अंकुर श्रीवास्तव, जय प्रकाश चौरसिया,पवन यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story