अयोध्या

अनिल "बाबा मूसाजान" बनकर दे रहा था राम जन्मभूमि अयोध्या को बम से उड़ाने की धमकी

Shiv Kumar Mishra
10 Feb 2023 11:48 AM GMT
अनिल बाबा मूसाजान बनकर दे रहा था राम जन्मभूमि अयोध्या को बम से उड़ाने की धमकी
x
दंपति से मुसलमानी टोपी, कुरान, ताबीज भी मिले हैं। अनिल "बाबा मूसाजान" बनकर रहता था।

अयोध्या: राम जन्मभूमि को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को पत्नी सहित गिरफ्तार कर लिया। राम जन्मभूमि पुलिस ने बताया कि राम जन्म भूमि को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दंपति को अयोध्या पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार गया है।

पुलिस ने बताया कि गर्लफ्रेंड के भाई को फसाने की नियत से अभियुक्त ने राम जन्म भूमि को उड़ाने की धमकी दी थी। नेट कॉलिंग के जरिए अयोध्या निवासी मनोज कुमार के फोन पर 2 फरवरी को धमकी दी थी। कॉल ट्रेस के दरमियान यह खुलासा हआ। आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड के भाई को फसाने की नियत से रामलला को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। नेट कॉलिंग करके खुद को दिल्ली का निवासी बताया था।

पुलिस ने धमकी देने वाले अनिल रामदास घोड़के उर्फ बाबा जान मूसा उर्फ सैटर्न राहेल, सहअभियुक्त विद्याशंकर धोत्रे उर्फ जार्ड संतन शाणी एश्वेरा उर्फ आयरन सैटर्न हेल पत्नी अनिल रामदास घोड़से निवासी महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से नौ मोबाइल फोन लैपटॉप, दो कुरान,दो मुसलमानी टोपी, आधार कार्ड ,पैन कार्ड,एटीएम कार्ड चेक बुक,बर्थ सर्टिफिकेट, इलेक्शन कमिशन के सादा फॉर्म, संशोधित आधार कार्ड, ताबीज माला समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं। मुख्य आरोपियों ने राम जन्म भूमि के साथ दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

Next Story