अयोध्या

अयोध्या में दोबारा खिला कमल, 34 हजार से ज्यादा वोटों से जीते गिरीशपति त्रिपाठी

Anshika
13 May 2023 11:33 AM GMT
अयोध्या में दोबारा खिला कमल, 34 हजार से ज्यादा वोटों से जीते गिरीशपति त्रिपाठी
x
13वें राउंड के बाद बीजेपी जीत दर्ज कर ली है। भाजपा मेयर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी 32 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीता है। जबकि सपा के आशीष पांडे को 38500 वोट मिले हैं।

13वें राउंड के बाद बीजेपी जीत दर्ज कर ली है। भाजपा मेयर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी 32 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीता है। जबकि सपा के आशीष पांडे को 38500 वोट मिले हैं।

दो चरणों में संपन्न हुई यूपी निकाय चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी। बता दें कि पहले चरण में 37 जिलों में वोट डाले गए थे। जहां करीब 52 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला था। वहीं दूसरे चरण में 11 मई को 38 जिलों में चुनाव हुआ जहां 53 प्रतिशत वोट डाले गए थे। इसी बार अयोध्या का मेयर कौन बनेगा ये देखना दिलचस्प होगा। सपा-भाजपा ने जहां ब्राह्मण कार्ड खेला है तो वहीं बसपा ने यादव और कांग्रेस ने राजपूत प्रत्याशी पर दांव लगाया है। एक तरफ बीजेपी ने मौजूदा महापौर ऋषिकेश उपाध्याय का टिकट काटकर गिरीशपति त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया। तो वहीं दूसरी तरफ सपा ने आशीष पांडेय, बसपा ने राममूर्ति यादव और कांग्रेस ने प्रमिला राजपूत को मैदान में उतारा था।

बता दें कि अध्योध्या में निकाय चुनाव दूसरे चरण में संपन्न हुआ था। सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक वोटिंग हुई हालांकि मौसम के अनुसार मतदान का रुझान बदलता रहा। नगर निगम क्षेत्र में सबसे कमजोर मतदान हुआ तो नगर पंचायत क्षेत्रों में झमाझम वोटिंग हुई। जिले का मतदान प्रतिशत 52.60 रहा। इसके पहले हर दो घंटे के मतदान प्रतिशत में वृद्धि तो होती रही लेकिन नगर निगम क्षेत्र में मतदान की शुरूआत ही फीकी रही, जो अंत तक ऊपर नहीं पाई और नगर निगम क्षेत्र में मात्र 47.89 प्रतिशत ही मतदान हुआ था।

भाजपा प्रत्याशी गिरीशपति त्रिपाठी अयोध्या के महापौर का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने 34 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की।

▪️अयोध्या नगर निगम मेयर 13 वां राउंड

भाजपा - 70644

सपा-38500

आप-3848

कांग्रेस - 3544

बसपा- 12275

एआईआईएम- 13302

अनीता -1361

अर्चना - 648

प्रियकीर्ती- 729

नोटआ- 880

कुल मत-1,45,736

भाजपा की लीड-32144

Next Story