
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अयोध्या
- /
- अयोध्या: राम मंदिर के...
अयोध्या
अयोध्या: राम मंदिर के मुख्य पुजारी की तबीयत बिगड़ी, पीजीआई में भर्ती
Sujeet Kumar Gupta
24 Dec 2019 1:18 PM IST

x
अयोध्या। 27 साल से रामलला की आरती, भोग व पूजा-अर्चना करने वाले प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत रविवार की रात अचानक खराब हो गई। हाई बीपी व हाई शुगर लेवल के चलते हालत खराब होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के पीजीआई में लाकर भर्ती कराया गया है।
पीजीआई के एंडोक्राइन विभाग के जी ब्लॉक में डॉक्टर सुशील गुप्ता की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
हाईबीपी व हाई शुगर लेबल के कारण वे असहज महसूस करने लगे। उनका शुगर लेवल 400 के करीब पहुंच गया था वह बीपी लेवल भी काफी बढ़ गया था जिसके बाद उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत सामान्य है।
Next Story