अयोध्या

अयोध्या प्रतापगढ़ 106 किमी भी बनेगा फोरलेन, लखनऊ गोरखपुर 6 लेन में होंगे यह काम

Shiv Kumar Mishra
7 Jan 2022 4:00 AM GMT
अयोध्या प्रतापगढ़ 106 किमी भी बनेगा फोरलेन, लखनऊ गोरखपुर 6 लेन में होंगे यह काम
x

सुरेंद्र प्रताप सिंह

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री भारत सरकार नितिन गड़करी से सांसद लल्लू सिंह ने जीआईसी में 8698 करोड़ की 6 परियोजनाओं के शिलान्यास के दौरान अयोध्या, अकबरपुर, जौनपुर 140 किमी मार्ग व अयोध्या से सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ 106 किमी मार्ग के फोरलेन बनाने की मांग की। जिससे अयोध्या फोरलेन के माध्यम से काशी व प्रयागराज से जुड़ जाय। इसके साथ में लखनऊ अयोध्या गोरखपुर के 6 लेन में 19 किमी अयोध्या में दोनो किनारों पर सीमेंटेट कंकरीट की सर्विस लेन तथा नया ड्रेन बनाने की मांग की। जिसे अपने सम्बोधन के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने स्वीकार कर लिया।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपेक्षा के अनुसार केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने अयोध्या व इससे जुड़े जनपदों को चौदह कोसी परिक्रमा पथ के रुप में ऐतिहासिक सौगात दी। इसके लिए 2015 से प्रयास किया जा रहा था। 21 दिसम्बर 2016 को केन्द्रीय मंत्री ने हम लोगो की मांग पर इसी मंच से इसकी घोषणा जीआईसी के मैदान पर की थी। वैश्विक स्तर पर रामायण की आध्यात्मिक उर्जा का संचार करने वाले पौराणिक स्थलों को समेटे यह चौरासी कोसी परिक्रमा पथ अब साकार स्वरुप में आने वाला है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री ने असम्भव से कार्य को सम्भव करके दिखाया गया है। इससे अयोध्या तथा उससे जुड़े जनपदों में रोजगार सृजन की सम्भावनाएं भी काफी तेजी से बढ़ेंगी।

Next Story