Begin typing your search...

प्राथमिक विधालय में पढ़ाने वाली शिक्षिका की बेटी बिदुषी सिंह ने आईएएस की परीक्षा की पास

प्राथमिक विधालय में पढ़ाने वाली शिक्षिका की बेटी बिदुषी सिंह ने आईएएस की परीक्षा की पास
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

विकासखड क्षेत्र के प्रतापपुर उर्फ बरहूपुर निवासी बिदुषी सिंह पुत्री इंजीनियर दीपेंद्र प्रताप सिंह नें दिल्ली में एक वर्ष तक कोचिंग करने के बाद घर से तैयारी करते हुए प्रथम प्रयास में ही आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण करके क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। विदुषी सिंह को संघ लोक सेवा आयोग सिविल परीक्षा में 13 वा स्थान मिला है।

वर्तमान में विदुषी सिंह फैजाबाद नगर के जेबी पुरम कालोनी स्थित आवास पर अपने माता पिता के साथ रहकर तैयारी कर रही थी।

बिदुषी के पिता विद्युत विभाग में इंजीनियर हैं, जबकि विदुषी सिंह की मां प्रीति सिंह बीकापुर शिक्षा क्षेत्र के बरहूपुर प्राथमिक परिषदीय विद्यालय में प्रधानाध्यापिका हैं।

मंगलवार को यूपीएससी सिविल सेवा का परीक्षा फल घोषित होने पर पूरे परिवार और शुभचिंतकों में जश्न का माहौल है।

विदुषी सिंह के पर बाबा सीताराम सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे और देश की आजादी में अपना योगदान दिया था।

विदुषी सिंह के चाचा सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी विदुषी सिंह शुरू से ही पढ़ने में काफी होनहार थी। विदुषी सिंह दो बहनों में छोटी है। बड़ी बहन विदेश में पढ़ाई कर रही है। आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद विदुषी सिंह के घर पर बधाई देने वाले लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है। दूरदराज के लोग फोन द्वारा भी बधाई दे रहे हैं।

Shiv Kumar Mishra
Next Story
Share it