अयोध्या

40 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर पंखे के सहारे लटकता मिला शव

Shiv Kumar Mishra
12 March 2023 1:26 PM GMT
40 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर पंखे के सहारे लटकता मिला शव
x

अयोध्या। जिले में थाना कोतवाली बीकापुर के असकरन पुर मठिया गांव में 38 वर्षीय विवाहिता रेनू सिंह पत्नी मनोज सिंह का कमरे के अंदर पंखे के सहारे लटकता शव मिला है।

मिली जानकारी के मुताबिक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की आशंका सूचना पर पहुंची थाना कोतवाली बीकापुर पुलिस शव का पंचनामा बनाने में जुटी है। मृतका का पति पंजाब में प्राइवेट नौकरी करता है। होली पर आया था घर से जल्द ही पंजाब गया है।

बताया जा रहा है मृतका के एक पुत्री जो ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही है। ऐसी चर्चा गांव से बाहर मृतका अकेली घर पर रह रही थी। मृतका रेनू सिंह की मौत से परिजनो में शोक की लहर छा गई है।

Next Story