अयोध्या

अयोध्या में दीपोत्सव LIVE: पुष्पक विमान से पहुंचे भगवान राम, मां सीता और लक्ष्मण; CM योगी ने उतारी आरती

Arun Mishra
3 Nov 2021 10:48 AM GMT
अयोध्या में दीपोत्सव LIVE: पुष्पक विमान से पहुंचे भगवान राम, मां सीता और लक्ष्मण; CM योगी ने उतारी आरती
x
अब शाम को दीपोत्सव के कार्यक्रम में दीप जलाने का एक नया रिकॉर्ड भी बनाया जाएगा। सरयू के किनारे राम की पैड़ी से जुड़े 32 घाट पर करीब 9.51 लाख दीप जलेंगे।

अयोध्या में 5वें दीपोत्सव का आगाज हो चुका है। बुधवार सुबह श्रीराम के अयोध्या आगमन को प्रतीकात्मक रूप में दर्शाते हुए भव्य शोभा यात्रा निकली गई। दोपहर में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण पुष्पक विमान (हेलीकाप्टर) से अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीपैड से सभी का स्वागत किया। इसके बाद प्रभु राम को रामकथा पार्क तक रथ से लाया गया। यहां भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ। सीएम योगी ने राम का राजतिलक किया। संतों ने भी राजतिलक किया।

अब शाम को दीपोत्सव के कार्यक्रम में दीप जलाने का एक नया रिकॉर्ड भी बनाया जाएगा। सरयू के किनारे राम की पैड़ी से जुड़े 32 घाट पर करीब 9.51 लाख दीप जलेंगे। वालंटियर इन्हें घाट पर बिछाने का काम पूरा कर चुके हैं।


सीएम योगी ने 661 करोड़ की कुल 50 परियोजनाओं का सीएम ने लोकार्पण और शिलान्यास किया।

सीएम ने दीपोत्सव-2021 के विशेष आवरण और भगवान राम से जुड़ी कवि यतींद्र मिश्र की पुस्तक का विमोचन किया।

उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में रामकथा पार्क पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले अयोध्या में ऐसी दिवाली नहीं होती थी।

राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यूपी सरकार केंद्र के सहयोग से पूरी तत्परता के साथ काम कर रही है।

साकेत महाविद्यालय से निकली भगवान राम की शोभायात्रा रामकथा पार्क पहुंच चुकी है।

राम की पैड़ी पर मिट्‌टी के दीप सजा दिए गए हैं। बुधवार को प्रत्येक दीप में तेल और बाती लगाई जाएगी। घाट पर अवध विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट के छात्रों ने राम के जीवन से जुड़ी कलाकृतियों को रंगोली से बनाया।

दीपोत्सव में आज फिर बनेगा रिकॉर्ड

5 दिवसीय दीपोत्सव 2021 का मुख्य आयोजन आज है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2017 में पहली बार दीपोत्सव का आयोजन किया था। दीपोत्सव की शुरुआत 51 हजार दीयों से हुई थी। वर्ष 2019 में 4,04,226 मिट्टी के दीयों, वर्ष 2020 में 6,06,569 मिट्टी के दीयों से सरयू के तट पर रिकॉर्ड टूटा था। इस बार सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहले ही घोषणा की थी कि अयोध्या में इस बार के दीपोत्सव में 12 लाख मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे।

दीपोत्सव में आज का कार्यक्रम

रामायण कार्निवाल पर आधारित झांकी

भगवान श्रीराम सीता का हेलिकॉप्टर से आगमन

रामायण चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन

श्रीराम का राज्याभिषेक

12 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

सीएम योगी आदित्यनाथ का भाषण

सरयू आरती

राम की पैड़ी पर दीपोत्सव की शुरुआत

राम की पैड़ी पर आतिशबाजी और लेजर शो

श्रीलंका के सांस्कृतिक दल द्वारा रामलीला मंचन

Arun Mishra

Arun Mishra

Sub-Editor of Special Coverage News

Next Story