अयोध्या

भाजपा के पूर्व विधायक मथुरा प्रसाद तिवारी का निधन......

Shiv Kumar Mishra
17 Oct 2022 10:50 AM GMT
भाजपा के पूर्व विधायक मथुरा प्रसाद तिवारी का निधन......
x
76 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस,कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे,18 को होगा अंतिम संस्कार

Former BJP MLA Mathura Prasad Tiwari passes away: अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा के पूर्व विधायक मथुरा प्रसाद तिवारी का निधन हो गया है। वे पिछले कुछ समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने 76 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वर्ष 1991 में मिल्कीपुर विधानसभा से विधायक चुने गए मथुरा प्रसाद तिवारी राम मंदिर आंदोलन में भी बेहद सक्रिय रहेl

पूर्व विधायक मथुरा प्रसाद तिवारी तीन भाई थेl बड़े भाई भगवान प्रसाद तिवारी जो पूर्ति निरीक्षक थेl दूसरे भाई ईश्वर प्रसाद तिवारी भारतीय स्टेट बैंक में कर्मचारी थे जिनकी मृत्यु पहले हो चुकी है।मथुरा तिवारी कुमार गंज क्षेत्र के पिठला गांव में अपने ननिहाल में रहते थे। वे मूल निवासी मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के शेरपुर पारा गांव के थे।

मथुरा प्रसाद तिवारी का अंतिम संस्कार कल 18 अक्टूबर को अयोध्या के सरयूतट पर होगा। उनके निधन पर पूर्व सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय नेता विनय कटियार,सांसद लल्लू सिंह, समाजसेवी राजन पांडेय, विधायकों में वेद प्रकाश गुप्त,रामचंद्र यादव,मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा संजीव सिंह,महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने गहरा शोक जताया हैl

Next Story