अयोध्या

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी अब लेंगे संन्यास, सरयू में स्नान कर किया भगवा धारण

Shiv Kumar Mishra
14 July 2022 10:12 AM GMT
शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी अब लेंगे संन्यास,  सरयू में स्नान कर किया भगवा धारण
x

अयोध्या। इस्लाम धर्म छोड़ चुके शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सरयू स्नान के बाद आधुनिक वस्त्र त्यागते हुए शीघ्र संन्यास लेने की भी घोषणा की। उन्होंने यहां हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास से भी मुलाकात की। महंत श्री दास ने उन्हें भगवा वस्त्र भेंट किए।

इस मौके पर श्री त्यागी ने कहा कि हिन्दुओं के खिलाफ इंटरनेशनल साजिश चल रही है। जो सीरिया में हो रहा है वही हिन्दुस्तान में हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनका जीवन अब हिंदुओं की रक्षा के लिए समर्पित है। बोले पूरी दुनिया के जिहादी और आतंकी हम को मारना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनका सर काट भी लिया जाता है तो वे कटा सर लेकर ईश्वर की शरण में जाएंगे।

काशी और मथुरा के मामले पर बोलते हुए कहा कि जितने भी मंदिर जिनको तोड़कर मस्जिद बनाई गई है मुसलमानों को चाहिए कि आपसी तालमेल से उस मामले को हल कर ले। जहां पर यह सिद्ध हो कि वह मंदिर था वह हिंदू भाइयों को वापस कर दी जानी चाहिए। भगवा धारण करके बोले कि जीवन का वह धार्मिक पल शुरू हुआ है। कहा कि सनातन धर्म के लिए कुछ करना है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हिंदुओं का कल्याण होना चाहिए और उनके अंदर का भय मिटना चाहिए।

सुरेन्द्र प्रताप सिंह अयोध्या समाचार

Next Story