अयोध्या

अयोध्या में रामलला दरबार में हाजिरी लगाने पहुंची कंगना रनौत, कहा- हमारा सौभाग्य कि हम इसे देख पा रहे

Sonali kesarwani
27 Oct 2023 8:22 AM GMT
अयोध्या में रामलला दरबार में हाजिरी लगाने पहुंची कंगना रनौत, कहा- हमारा सौभाग्य कि हम इसे देख पा रहे
x
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अयोध्या के रामलला के दरबार में दर्शन करने पहुंची है। जहाँ उनका लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा है।

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत बृहस्पतिवार को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंची। इस मौके पर उन्होंने राम मंदिर आंदोलन में जान गंवाने वाले स्वयंसेवकों को याद किया और कहा कि अयोध्या में बना राम मंदिर हिंदुओं के सदियों के संघर्ष का परिणाम है। आने वाले समय में अयोध्या हिंदुओं का सबसे बड़ा तीर्थ बनेगा। यहां पर 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा है। यह हमारी पीढ़ी का सौभाग्य है कि आज हम यह दिन देख पा रहे हैं जो कि निश्चित रूप से मोदी सरकार के कारण ही संभव हो सका है।

सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र बनने जा रहा अयोध्या

उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि अयोध्या वैटिकन सिटी की तर्ज पर सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र बनने जा रही है। यह सनातन संस्कृति का भी सबसे बड़ा केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि 600 सालों तक चले संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। करोड़ों लोगों की भावनाएं राम मंदिर से जुड़ी हुई हैं यह दुनिया का सबसे सुंदर तीर्थ स्थान बनने जा रहा है। कंगना ने बताया कि उनकी फिल्म तेजस जो कि वायु सेना पर आधारित है में भी राम मंदिर की अहम भूमिका रहेगी।

Also Read: अमित शाह का बड़ा ऐलान, कहा- अंग्रेजों के बनाए IPC और CrPC कानूनों को बदलेगी मोदी सरकार

फिल्म तेजस के रिलीज के बाद गई अयोध्या

कंगना रनौत की फिल्म तेजस आज ही के दिन रिलीज हुई है। जिसके बाद कंगना रनौत अयोध्या दर्शन करने पहुंची है। अयोध्या में कंगना भगवा रंग की साड़ी पहने हुए नजर आई है। और वो बेहद खूबसूरत रही है। कंगना की फिल्म तेजस की बात करें तो ट्विटर पर रिलीज के बाद उन्हें काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। लोग उनकी फिल्म को काफी पसंद कर रहें है।

Also Read: देवकीनंदन ठाकुर की याचिका पर आज होगी सुनवाई, दावा है कि आगरा की जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर कृष्ण के विग्रह है

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

    Next Story