अयोध्या

सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच हवन-पूजन कर मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, जानिए कितनी जुटी भीड़

Shiv Kumar Mishra
5 Jun 2022 3:57 PM GMT
सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच हवन-पूजन कर मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, जानिए कितनी जुटी भीड़
x

अयोध्या। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर वैदिक मंत्रोचारण के बीच हवन-पूजन कर उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना की, लेकिन उनकी 5 लाख लोगों के भीड़ जुटाने की कामना पूरी न हो सकी। राम कथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुर्सियां खाली दिखीं। गाहे-बगाहे 10 से 15 हजार लोग ही कार्यक्रम में पहुंच सके।

हालांकि कार्यक्रम काफी भव्यता के साथ कराया जा रहा है। जन्मदिन के मौके पर 5100 किलो का लड्डू आकर्षण का केंद्र रहा। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने जैसे ही अयोध्या दौरा रद किया तो बृजभूषण ने दूसरा दांव खेलते हुए पूरे कार्यक्रम में उलटफेर कर दिया। उन्होंने घोषणा कर दी कि मेरे तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार अयोध्या में 5 लाख उत्तर भारतीय पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाएं।

योगी आदित्यनाथ के जन्म की 50वीं वर्षगांठ को पूरे धूमधाम से मनाने के लिए कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरयू तट स्थित रामकथा पार्क में कार्यक्रम का आयोजन कराया। सांसद ने रामनगरी के तमाम साधु-संतों के साथ पहले पूजन किया। इसके बाद समर्थकों को लेकर रामलला व बजरंगबली का दर्शन करने के लिए निकले। पुष्प वर्षा भी हुई।

▪️सांसद लल्लू सिंह ने कार्यक्रम से बनाई दूरी!

पूरे कार्यक्रम के दौरान अयोध्या सांसद लल्लू सिंह नदारद दिखे। संभवता उन्होंने खुद ही कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। दरअसल लल्लू सिंह ने बृजभूषण की बातों का खण्डन करते हुए राज ठाकरे के अयोध्या आगमन पर खुशी जताई थी। दोनों के एक ही मामले पर अलग-अलग बयान आने के बाद से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई थी। पूरे कार्यक्रम के दौरान मेयर ऋषिकेष उपाध्याय व पार्टी जिलाध्यक्ष भी नही दिखे।

सुरेन्द्र प्रताप सिंह अयोध्या समाचार


Next Story