- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अयोध्या
- /
- हिंदुस्तान को तालिबान...
हिंदुस्तान को तालिबान बनाने में लगी है भारतीय जनता पार्टी : संजय सिंह
अयोध्या से संदीप श्रीवास्तव की रिपोर्ट
अयोध्या : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह आज अयोध्या पहुंचे और पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिन्दुस्तान को तालिबान बनाने में लगी हुई है.
संजय सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा पर आरोपों की झड़ी लगा दी उन्होंने कहा कि अयोध्या में भाजपा का नारा होता है राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे और काशी में इनका नारा होता है भोले बाबा हम आएंगे सारे मंदिर तुड़वाएंगे.
काशी में विश्वनाथ कॉरिडॉर के नाम पर चंद व्यापारियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से एवं धर्म के नाम पर धंधा करने के उद्देश्य से मोदी व योगी की सरकार ने 36 मंदिरों को तुड़वाने का काम किया है और अब अयोध्या में 176 मंदिरों व भवनों को तुड़वाने का नोटिस जारी किया है. यह सरकार अमित शाह के रास्ते पर चल रही है खुले आम बाबर शाही कर रही है. आम आदमी पार्टी भाजपा व प्रशासन को चेतावनी देती है कि किसी प्रकार से अयोध्या के मंदिरों को तुड़वाया गया तो जबरडस्त आंदोलन होगा.
संजय सिंह ने राफेल मुद्दे पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसल आने के बाद भाजपा के लोग नाच-गा रहे हैं लेकिन सरकार झूठ के बुनियाद पर टिकी है जिसने 15 लाख पर झूठ बोला, दो करोड़ रोजगार देने पर झूठ बोला, फसल के 1.5 गुना दाम पर झूठ बोला एवं नोटबंदी व जीएसटी. के नाम पर झूठ बोला. उन्होंने कहा कि सरकार ने तो सुप्रीम कोर्ट से झूठ बोल दिया कि सीएजी की आडिट राफेल की कीमतों के मामले में हो चुकी है व सीएजी कि पूरी रिपोर्ट पीएसी.ने जाँच कर ली है.
सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा की उ. प्र. में कानून व्यवस्था बद से बत्तर हो चुकी है आये दिन अपराध हो रहे है महिलाये सुरक्षित नहीं है, सरकार केवल गाय,गोबर बकरी व् राम मंदिर एवं हिन्दू-मुसलमान को घुमाने व् उनका दोहन करने का काम कर रही है. उन्होंने कहा की जाती धर्म के नाम पर भाजपा को चंद दिनों का फायदा हो सकता है लेकिन जनता का फायदा होने वाला नहीं.
आप प्रवक्ता संजय सिंह ने मध्यप्रदेश के नए मुख्य मंत्री कमलनाथ के बयान की भी निंदा करते हुए कहा की हर जगह से उ. प्र.व् बिहार के लोगों को ही बाहर भगाया जाता है उप्र के लोग क्या बांग्लादेशी हैं?