
- Home
 - /
 - राज्य
 - /
 - उत्तर प्रदेश
 - /
 - अयोध्या
 - /
 - अयोध्या में सड़क हादसे...
 
अयोध्या
अयोध्या में सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, ट्रक ने स्कूटी सवार शिक्षिका को मारी टक्कर
Shiv Kumar Mishra
  11 Nov 2022 1:51 PM IST

x
अयोध्या: जिले के थाना महाराजगंज के कुर्की गांव के पास में शुक्रवार सुबह एक भीड़ण सड़का हादसा हुआ। स्कूटी से स्कूल जा रही शिक्षका को ट्रक ने टक्कर मार दिया। शिक्षका की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शिक्षिक नम्रमा (27)कोतवाली नगर के देवकाली के पास रहती थी। वे अंबेडकरनगर की मूल निवासी है। शुक्रवार सुबह नौ बजे दामोदरपुर प्राथमिक विद्यालय पढ़ाने के लिए स्कूटी से जा रही थी। इसी बीच एक ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मा दिया। टक्कर लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
महाराजगंज के प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्यवाई की जा रही है।
Next Story




