उत्तर प्रदेश

यूपी में BJP की फर्जी लिस्ट सोशल मीडिया पर हुई वायरल, नेताओं ने सूचि को बताया गलत

Sakshi
12 Jan 2022 4:25 PM GMT
यूपी में BJP की फर्जी लिस्ट सोशल मीडिया पर हुई वायरल, नेताओं ने सूचि को बताया गलत
x
सोशल मीडिया में भाजपा की सात सीटों की एक सूची वायरल हुई। सूची वायरल होते ही भाजपा नेताओं में हड़कंप मच गया। भाजपा जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष ने साफ कहा कि अभी प्रत्याशियों की कोई लिस्ट जारी नहीं हुई है।

बुधवार को सोशल मीडिया में भाजपा की सात सीटों की एक सूची वायरल हुई। सूची वायरल होते ही भाजपा नेताओं में हड़कंप मच गया। भाजपा जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष ने साफ कहा कि अभी प्रत्याशियों की कोई लिस्ट जारी नहीं हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार को अचानक सोशल मीडिया में भाजपा की जिले की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों की एक सूची वायरल कर दी गई। इस सूची में चार विधानसभा क्षेत्रों में सीटिंग विधायकों को टिकट दिए जाने की बात कही गई। दो विधानसभा क्षेत्रों में नए प्रत्याशी उतारने की बात कही गई। एक सीट को होल्ड पर दिखाया गया।

बता दें कि भाजपा नेताओं में सूची वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। दावेदारों ने दिल्ली और लखनऊ में फोन घनघनाए। पार्टी नेताओं ने साफ कहना है कि अभी कोई लिस्ट जारी नहीं हुई है। अभी केंद्रीय चुनाव समिति में विचार-विमर्श चल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा का कहना है कि 14 या 15 जनवरी को ही पार्टी की लिस्ट जारी हो सकती है। अभी कोई सूची जारी नहीं हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा कि पार्टी की ओर से अभी कोई लिस्ट जारी नहीं हुई है। जो लिस्ट वायरल हो रही है तो वह या तो फर्जी है या उसकी सत्यता नहीं है। वैसे लिस्ट वायरल होने के बाद तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है। बता दें कि प्रत्याशियों की ओर से ओर से लगातार आलाकमान से संपर्क किया जा रहा है। संभावित प्रत्याशी या तो दिल्ली या लखनऊ में जमे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि मकर संक्रांति के दिन या उसके बाद सूची जारी की जाएगी।

Next Story