फतेहपुर

हनुमान मन्दिर सेवा ट्रस्ट ने निःशुल्क फूड एटीएम लगाया

Smriti Nigam
15 May 2021 4:51 AM GMT
हनुमान मन्दिर सेवा ट्रस्ट ने निःशुल्क फूड एटीएम लगाया
x
- डीएम ने फीता काटकर की शुरुआत, जरूरत मंद को मिलेगा भोजन

फ़तेहपुर । महामारी के इस दौर में मानवता की मिसाल पेश करते हुए निर्धन, असहाय, बेसहारा, विकलांग समेत जरुरतमंदों को भोजन की निः शुल्क उपलब्धता सुनिश्चित कराने व उनको तन ढकने के लिये कपड़ा उपलब्ध कराने व उनके बच्चों को तालीम दिलाने के लिये उपयोगी पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिये शुक्रवार को श्री हनुमान मंदिर पटेल नगर सेवा ट्रस्ट के कार्यकर्ताओ ने फूड एटीएम (खाना घर), कपड़ा घर, व पुस्तक घर का निर्माण कराया।

जिनका शुभारंभ जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने फीता काट व गरीबों को भोजन व फल के वितरण के साथ मन्दिर परिसर में पौध रोपण कर किया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा सबसे बड़ा धर्म व सर्वोत्तम पुनीत कार्य है।

वहीं सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी मनोज त्रिवेदी ने भोजन वितरण करते हुए कहा हर धर्म मानव सेवा सिखलाता है। नगरवासी यथोचित सहयोग प्रदान करते हुए ईश्वर का आराधना रूपी भोजन दान करें। और हर जरूरतमंद की हर सम्भव मदद करें।

प्रदेश महिला संगठन की संयोजक डॉक्टर माधुरी साहू ने कहा मानव सेवा सैकड़ो प्रार्थना के बराबर है। हम सभी को बगैर किसी प्रकार के जाति भेदभाव के मानव सेवा में सेवारत रहना चाहिए। कार्यक्रम के अंत मे ब्यापार मण्डल अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा व जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने संयुक्त रूप से नगरवासियो से फूड घर मे खाना, नाश्ता व कपड़ा घर मे कपड़े दान करने का आवाहन्न किया। जिससे किसी गरीब असहाय निर्धन की मदद की जा सके।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे के अलावा मुख्य ट्रस्टी मनोज त्रिवेदी, माधुरी साहू, रेशम मेहरोत्रा, दीपक मेहरोत्रा, मनोज कुमार मिश्रा, राकेश सिंह, तेज स्वामी, राम आसरे आर्य, प्रदीप तिवारी, अरुण पाण्डेय, करन सिंह पटेल, शशिकांत मिश्रा, गोरे लाल दीक्षित समेत समस्त ट्रस्ट के पदाधिकारी कार्यकर्ता व शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान आयोजक मण्डल ने कोविड(19) नियमावली अनुपालन का विशेष ध्यान रखा।

Next Story